मंगलवार को जिले में कोविड-19 के अद्यतन स्थिति में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 196 (आरएमआरआई-106, रेपिड एंटीजन-81 एवं डू-नेट-09) नए मामले सामने आए हैं। नए प्रभावितों के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि पूर्व से प्रभावित कुल 55 व्यक्तियों को डिस्चार्ज भी किया गया है। इसके साथ ही अब तक जिला में कुल मामले की संख्या 2252 हो गयी है। जिसमें से 1287 लोग ठीक भी चुके हैं जबकि अब एक्टिव मामले की संख्या हजार के करीब 952 पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी बेगूसराय अरविंद कुमार वर्मा लगातार जिलेवासियों से कोरोना से बचने के तमाम उपायों और नियमो के पालन की अपील कर रहे हैं ।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार