-अश्विनी वर्मा अर्जक संघ के प्रखंड संयोजक चुने गये -22 को क्रांति दिवस मनाने का फैसला



आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
नवादा : नवादा जिले के अंतर्गत हिसुआ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद अश्विनी वर्मा को आज अर्जक संघ की आयोजित बैठक में हिसुआ प्रखंड का संयोजक चुना गया तथा आगामी 22 अगस्त को हिसुआ में संघ के संस्थापक और मानववादी विचारक महामना रामस्वरूप वर्मा की जयंती को क्रांति दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।  
  इस बाबत स्थानीय थाना के सामने सुषमा कॉम्पलेक्स में संघ के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र पथिक की अध्यक्षता में अर्जक संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक  आयोजित की गयी। बैठक में अश्विनी वर्मा, सकलदेव मांझी, मुकेश मांझी, श्री कांत कुशवाहा, शंकर मांझी, सुभाष कुमार,मुन्नी लाल, डॉ सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।
बैठक में पर्वत पुरूष दशरथ मांझी की पुण्यतिथि भी मनायी गयी जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.