मधुबनी में 400 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफतार

गोपाल कुमार 

मिथिला हिन्दी न्यूज मधुबनी : - जिले के खुटौना प्रखंड के ललमनियां पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। सीमावर्ती क्षेत्र के भारत - नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 249 के पास भारतीय क्षेत्र में गस्ती लगा रहे धनुशी एसएसबी कैंप के जवानों ने रात्रि 10बजे नेपाल की ओर भागने कि कोशिश की। जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा और तलाशी लेनी शुरू की. तलाशी के दौरान पांच जुट के बोरे में तकरीबन 400 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई है।कैंप में लाकर पूछताछ में एक ने अपना नाम रामसुंदर मुखिया तथा दूसरा रमेश कु मुखिया जो थाना क्षेत्र के बीरपुर का रहने वाला बताया है। एसएसबी ने अग्रेतर करवाए हेतु शराब तथा पकड़े गए दोनों तस्करो को ललमनियां पुलिस को शॉप दिया गया है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.