मिथिला हिन्दी न्यूज :-मधुबनी जिला के राजनगर थाना के अन्तर्गत राजकैम्पस के पुबरीया गेट के पास लगभग 11बजे दिन मे बेहोशी हालत मे अज्ञात महिला मिली । जब बकरी चराने पहुंचे बच्चों ने देखा तो डर गया और चिल्लाने लगा । देखते ही देखते ग्रामीणों की भीर लग गई । मौके पर पहुंचे मिथिला हिंदी न्यूज की टीम और अन्य न्यूज की टीम भी पहुँचकर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष अमृत लाल साह को खबर किया ।थाना ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए जो भी साधन मिला लेकर महिला जो हल्की हल्की सांस ले रही थी उसे लेकर सदर अस्पताल निकल गए ।महिला अभी अज्ञात है इसके बारे में कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है । कौन है , कहाँ से आई और कैसे हुआ । राजनगर थानाअध्यक्ष पूरी तरह से इस घटना पर नजर रखे है । महिला के होश आने के बाद ही कुछ जानकारी मिल पाएगी ।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment