मिथिला हिन्दी न्यूज :-सुशांत सिंह राजपूत मामले में राष्ट्रीय स्तर पर अपने बेबाक बयानी के कारण पहचान बनाने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के सरकारी नौकरी से इस्तीफे की एक फर्जी खबर बिहार के ही एक वेब पोर्टल ने चला दी है. जिसको लेकर बिहार के डीजीपी को अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी इस खबर को लेकर डीजीपी काफी खफा हैं तथा संबंधित वेब पोर्टल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है इस बीच में वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई में उनका संगठन भी शासन-प्रशासन का साथ देगा किसी भी आधारहीन तथ्य हीन झूठी भ्रामक खबरों को बढ़ावा देने के पक्ष में वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया नहीं है.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment