नून नदी की बाढ़ का पानी सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो के महादलितों के घरों में प्रवेश कर जाने से अफरा-तफरी मच गई है। एक और जहां लोग चौरचन पर्व की तैयारी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर लूनी नदी की बाढ़ का पानी दर्जनों महादलित परिवारों के घरों में घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। फलस्वरूप पर्व मनाने में भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाढ़ से प्रभावित परिवारों में दर्शन सादा, पोषण सादा, रामेश्वर सादा, लाल बहादुर सादा, शिवजी सादा, केश्वर सादा, भातू सादा, हरिचरण सादा, संपत लाल सादा, कैलाश सादा, शिवचंद्र सादा सहित दो दर्जन से अधिक महादलित परिवारों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद, मुखिया बरेलाल सहनी, सुरेश कुमार, वासुदेव सहनी, पूर्व मुखिया लाल झा आदि ने प्रखंड प्रशासन से अतिशीघ्र सर्वेक्षण कर राहत देने की मांग की है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment