प्रशासन द्वारा किया गया सघन मास्क चेकिंग

नावकोठी (बेगूसराय):-

रिपोर्ट:-भारद्वाज जी

प्रशासन द्वारा सघन मास्क चेकिंग किया गया
प्रखंड के स्थानीय बाजार, चौक -चौराहे पर बुधवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाजार के दुकानदारों, ग्राहकों, बाइक सवार, ई रिक्शा पर सवार आदि जो बिना मास्क पहने घूम रहे थे, उन्हें चालान काटा गया। कुल 41लोगों से 2,050 रूपए जुर्माना की राशि वसूली गई ।चेकिंग कर रहे !पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि कोरोना महामारी का संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुई है। इसलिए मास्क का उपयोग जरूरी है। इस अभियान में एलईओ लक्ष्मण कुमार झा, जे एस एस संजय कुमार सिंहा आदि शामिल थे। मास्क चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.