दो वर्ष से पुलिस को चकमा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नावकोठी (बेगूसराय):-

रिपोर्ट:-भारद्वाज जी


थाना क्षेत्र के करैटांड़ से हत्या एवं हत्या के प्रयास के नामजद दो वर्ष से फरारीआरोपी को नावकोठी पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार होने वाला आरोपी समसा पंचायत के करैटांड़ के सरोज साह है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुरूवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि फरारी आरोपी समसा बगरस रोड पर घूम रहा है। दलबल के साथ पहुंचने पर पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे खदेड़ कर दबोच लिया गया। उसपर समसा के पूर्व मुखिया हेमा मौर्य व महेश्वर महतो पर जानलेवा हमला तथा करैटांड़ के 2016 में हुई हत्या का तथा बखरी में हुई लूट कांड संख्या 78/16का भी नामजद था। वह महेश्वर महतो पर जानलेवा हमला के कांड संख्या 95/18 में लगभग दो वर्ष से पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा । इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.