समस्तीपुर में पुलिस दबिश के कारण अपराधी घटनास्थल पर लाकर छोड़ गए लूटा हुआ ट्रैक्टर,लूटा गया ट्रैक्टर बरामद

मोरवा/संवाददाता

मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र के डिहिया पुल के निकट से लूटा गया ट्रैक्टर पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। पटोरी डीएसपी विजय कुमार के अनुसार पुलिस द्वारा त्वरित गति से जारी अनुसंधान तथा पुलिस दबिश के कारण अपराधी घटनास्थल पर ही लूटा हुआ ट्रैक्टर लाकर छोड़ गए। विदित हो कि दस अगस्त की रात आरोपियों द्वारा विक्रमपुर के राम बुझावन राय का ट्रैक्टर पिस्तौल के बल पर लूट लिया था। घर से पन्द्रह सौ रुपए में डिहिया पुल के निकट से रायपुर तक नाव पहुंचाने के लिए आरोपियों द्वारा भाड़ा किया गया था। ट्रैक्टर मालिक द्वारा भाड़ा पहुंचाने के लिए डिहिया पुल के निकट आते ही, कई आरोपियों ने मिलकर पिस्तौल के बल पर ट्रैक्टर मालिक का हाथ पांव बांधकर, ट्रैक्टर लूट कर भाग गए थे। तब से पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान जारी था।इसी अनुसंधान के क्रम में मोबाइल ट्रेकिंग के आधार पर मनिका गांव से एक आरोपी की पहचान के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस पुलिस सक्रियता एवं पुलिस दबिश के कारण आरोपियों ने लूटे गए ट्रैक्टर को घटनास्थल डिहिया पुल के निकट लाकर छोड़ दिया है। हलई ओपी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर बरामद कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। डीएसपी विजय कुमार के अनुसार अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस की सक्रियता से लूटे गए ट्रैक्टर के बरामद कर लिए जाने से ट्रैक्टर मालिक सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.