मोरवा प्रखंड क्षेत्र मे चौबीस घंटे से बिजली के लिए हाहाकार

मोरवा/ संवाददाता 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-मोरवा प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मच गया है। विगत 24 घंटे से प्रखंड के मोरवा उत्तरी,मोरवा दक्षणी, चकपहार ,चक सिकंदर, निकसपुर ,अमृतपुर ,चंदौली, हरपुर भिंडी, गुनाई बसही,ररियाही, सारंगपुर पश्चिमी, पूर्वी आदि पंचायतों में बिजली ठप होने से हाहाकार मचा हुआ है। बिजली के बिना सारे कामकाज ठप हैं। संपूर्ण प्रखंड के अस्सी हजार से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं के मोबाइल की बैटरी चार्ज नहीं होने से कहीं बात करना भी असंभव हो गया है।संबंधित पंचायतों के विद्युत अभियंता द्वारा बताया गया है कि, ग्रिड में गड़बड़ी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है।गरबड़ी ठीक होते ही बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.