चकपहार एवं चकसिकंदर पंचायतों के नए इलाकों में फैलता जा रहा है बाढ़ का पानी

मोरवा/संवाददाता। 

तटबंध विहीन नून नदी की बाढ़ का पानी मोरवा प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में अब तक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फलस्वरूप नदी की बाढ़ की कहर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है।मोरवा प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त चकपहार एवं चकसिकंदर पंचायतों के नए इलाकों में नून नदी की बाढ़ का पानी फैलता जा रहा है।बाढ़ ग्रस्त चकपहार पंचायत के वार्ड संख्या एक एवं चार में भी आज नून नदी की बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से दोनों वार्डों में अफरा तफरी मच गई है। वहीं चकसिकंदर पंचायत के वार्ड संख्या एक,दो, तीन एवं चार में भी प्रवेश कर जाने से लोगों को जीवन यापन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीओ प्रीति लता के द्वारा बाढ़ ग्रस्त लोगों का सर्वेक्षण कराया गया है। बावजूद अब तक समुचित सहायता नहीं प्राप्त हो सकी है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.