पृथ्वी दिवस के मौके पर किया गया वृक्षारोपण

पुसा/समस्तीपुर संवाद


नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत में वृक्षारोपण एवं वितरण किया आज हमारे समाज को जिस संकट से गुजर रही है आने वाला समय भी हम लोग दूषित हवा का भी प्रभाव हम लोगों को जीवन में पड़ेगा। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना एवं पौधों को बचाना हम लोगों का कर्तव्य होना चाहिए .राष्ट्र के प्रति अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए इस काम को युवाओं को आगे आना चाहिए. एक वृक्ष सौ संतान के बराबर होती है. इसलिए वृक्ष को संतान की तरह पालन पोषण कर के बड़ा करना चाहिए ताकि वह हमारे लिए स्वच्छ हवा दे सके। मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर रवि रौशन कुमार, समाजसेवी दीपू कुमार,अमन कुमार आदि उपस्थित थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.