गाय ने दिया दो विचित्र बच्चे को जन्म,गाय की बछिया की पूछ घोड़े के समान तो दूसरा बछड़ा भैंस के पारे के समानदेखने जुटी लोगों की भीड़

मोरवा/संवाददाता।

मोरवा प्रखंड क्षेत्र के इन्द्रवाड़ा बाजितपुर के पंचायत समिति सदस्य श्याम बाबू दा की एक गाय ने दो विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। गाय की एक बछिया की पूंछ घोड़े के समान है। तो दूसरा बच्चा जो बछड़ा है, वह बिल्कुल भैंस के पारा के समान है। गाय के दोनों ही बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।गाय द्वारा दिए गए दो विचित्र बच्चे के जन्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण ने पशु पालन विभाग से इन दो विचित्र बच्चे की जांच कर, इसकी विचित्रता का रहस्योद्घाटन करते हुए इसका खुलासा करने की मांग की गई है।
Published by amit kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.