इज्ज़त आबरू की हिफाज़त के लिए संविधान की हिफाज़त ज़रूरी-मसीह उद्दीन



 आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
आज़ाद समाज पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी और प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने वंचित वर्गों का आह्वान किया है कि अपने इज्ज़त आबरू की रक्षा के लिए जान माल की कुर्बानी दे कर संविधान की हिफाज़त करें।

श्री मसीह उद्दीन ने नरहट प्रखंड के छोटा शेख़पुरा में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं और कहा कि भीम आर्मी प्रमुख श्री चंद्रशेखर आज़ाद की तरफ़ आज पूरा देश उम्मीद भरी नज़रों से देख रहा है जिन के नेतृत्व में देश एक नए इंक़लाब की तरफ बढ़ रहा है।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राजबंशी ने की और कहा कि एक माह के अन्दर पूरे नवादा ज़िले में संगठन की बुथ स्तरीय कमिटि गठित कर दी जायेगी जिस के लिए भीम आर्मी के सहयोग से ब्यापक जन सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।

इस बैठक में मुसाफिर प्रसाद कुशवाहा,रंजीत चौधरी,मनोज वर्मा,टिंकु चौधरी,अखिलेश प्रसाद यादव,श्रवण दास,इन्दू राजवंशी,गणेश शर्मा,विक्की मांझी,दीन बंधू,,अशोक राजबंशी आदि ने अपने विचार ब्यक्त किए।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.