संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक


ब्यूरोचीफ - आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
नवादा : मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई।  जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई।  साथ ही नारदीगंज प्रखंड के अंतर्गत पंचायत के मुखिया विद्या प्रधान के  पति अजीत कुमार को घर पर से एक कुख्यात अपराधी के तरह उठाया गया और रास्ते में लाकर बेरहमी से पिटाई की गई , इसकी कड़ी निंदा की गई । विकास अधिकारी को नारदीगंज  थाना लाकर झूठा केस बनाकर जेल भेजने का काम किया गया, जो कि बहुत ही निंदनीय घटना हुई है।  इसकी घोर निंदा कांग्रेस कमेटी नवादा द्वारा की गई । साथ ही जिला प्रशासन से मांग किया गया कि दोषी पर कार्रवाई हो और झूठा मुकदमा वापस लिया जाए।  नहीं तो हम लोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे । इस कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान , उपेंद्र सिंह , अंजनी कुमार पप्पू , रजनीकांत दीक्षित,  इंटेक्स प्रमोद कुमार,  किसान सेल अध्यक्ष बांके बिहारी सिंह,   गोपेश कुमार , मनीष कुमार , नदीम हयात,  सैयद समीर, नवीन पासवान , अर्जुन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.