सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं नेमहादेव पर किया जलाभिषेक


मोरवा/संवाददाता।

महादेव के भक्तों भक्ति में लीन भक्तों का कहना है महादेव पर जलाभिषेक करने से सुख समृद्धि शांति मिलती है, साथ साथ कोरोना भी भागेगी, सावन महीने की अंतिम सोमवारी को लॉकडाउन के बावजूद ऐतिहासिक खुदनेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसके साथ ही प्रखंड के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से पहुंचकर भगवान शिव के पावन शिवलिंग पर गंगाजल, पुष्प एवं बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्र देव शर्मा के अनुसार बाबा खुदनेश्वर स्थान में पूरी तरह लॉकडाउन का पालन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं लगने दी गई। लॉकडाउन के कारण बहुत कम मात्रा में श्रद्धालु आये। बिना मास्क वाले श्रद्धालुओं में मास्क वितरण कर, शारीरिक दूरी बनाकर जलाभिषेक कराया गया।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.