नवादा में पूर्व पत्रकार को जमकर पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत परिजन ने लगाया हत्या का आरोप



आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
नवादा : जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनोती दी है। नवादा में एक शख्स की हत्या कर दी गई है। नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं बीघा गांव की घटना है जहां एक पूर्व पत्रकार की पिटाई से उसकी मौत हो गई है।

बताया जाता है कि इस मारपीट में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । जहां एक की मौत हो चुकी है वहीं दूसरे का भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए धर्मेंद्र कुमार को पटना रेफर किया ,उसी दौरान उसकी मौत हो गई । मौत की खबर सुनते ही परिजन में मातम छा गया । 

मृतक धर्मेंद्र का भाई मन्नू कुमार ने घायल अवस्था में बताया कि हम दोनों भाई साथ में थे, उसी दौरान मारपीट होने लगी । हमारे सिर पर वार कर दिया गया जिसने हम घायल हो गए। भाई की जमकर पिटाई कर हत्या कर दी गई है ।

इस मामले पर अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि दो लोगों के बीच मारपीट हुई थी रेफर के दौरान एक की मौत हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  बताया जाता है कि मरने वाले युवक पूर्व पत्रकार था। परिजन ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि नागा चौधरी सहित अन्य लोग मिलकर मेरी भाई की हत्या कर दी है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.