प्रशासन द्वारा नहीं मिल पाई है समुचित राहत

संवाद 
समस्तीपुर/मोरवा:-बारिश के कारण चकपहार पंचायत के बाढ़ ग्रस्त बाढ़ पीड़ितों की हालत और भी दयनीय हो उठी है। पंचायत के मुखिया रेनू देवी, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राय एवं पूर्व मुखिया रामानंद राय के अनुसार दो दिनों से हो रही दिन रात लगातार बारिश के कारण बाढ़ पीड़ितों की हालत और दयनीय हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा दौरा किए जाने के बाद मात्र पन्द्रह पॉलिथीन भेजी गई , जो बाढ़ पीड़ितों के लिए अत्यंत नगन्य साबित हो रही है।जिला प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। फलस्वरूप बाढ़ पीड़ितों के मवेशियों के लिए और भी कठिनाई हो रही है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.