मोरवा विधायक ने बाजितपुर कर्नैल पंचायत में पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

मोरवा/संवाददाता। 

मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने बाजितपुर कर्नैल पंचायत में पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पांच लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास करते हुए विधायक ने मोरवा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का अभाव नहीं रहने देने का वादा किया। विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास समारोह का उद्घाटन किया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण, युबा महासचिव राम संजय राय, चौधरी सहनी, संजय सहनी, मुखिया अनीता देवी, राजन महतो, मोहम्मद अबुलेस, समता देवी, संजय कुमार राय , अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार रोशन सहित जदयू कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.