सोनपुर में राजद की लालटेन जलाएंगे पूर्व विधायक राजकुमार राय के पुत्र राजन कुमार राय
0Mithla hindi newsAugust 16, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक राजकुमार राय के पुत्र राजन कुमार राय पूरी तैयारी के साथ सोनपुर विधान सभा क्षेत्र में इन दिनों सक्रिय है कोरोना संकट व बाढ़ के विभीषिका के बीच सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों को राहत सामग्री दे रहे हैं. राजन कुमार राय युवा राजद के प्रदेश महासचिव है टीम तेजस्वी के अहम सदस्य भी हैं लालू राबड़ी परिवार में सीधी इंट्री है इनके पिता राजकुमार राय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी हुआ करते थे 1990 से लेकर 2000 तक राजकुमार राय सोनपुर से विधायक थे सोनपुर लालू प्रसाद यादव की कर्मस्थली रही है लालू राबड़ी परिवार के लोग यहां से चुनाव जीतते रहे हैं राजन कुमार राय इस बार सोनपुर से राजद के टिकट पर तैयारी में लगे हुए हैं. राजन युवा है कर्मठ है सोनपुर के सभी जातियों के बीच उनकी पैठ है पिता की विरासत संभालने के लिए विगत 10 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं सोनपुर के इतिहास भूगोल को अच्छी तरह से जानते हैं,स्वजातीय यादव मतदाताओं में गहरी पैठ है साथ ही साथ युवाओं के बीच भी लोकप्रिय हैं. सबलपुर से लेकर दरिहारा सरैया तक बाढ़ से त्रस्त लोगों के बीच प्रतिदिन राजन खाने-पीने की वस्तुएं बाटते हैं लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरुक करते हैं बुथवार उन्होंने युवाओं की टीम तैयार कर रखी है. राजन कहते हैं कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी राजनीति में उनके आदर्श हैं तेजस्वी यादव और तेज प्रताप युवा साथी तेजस्वी यादव में बिहार का भविष्य है तेजस्वी जागरूक हैं बिहार की समस्याओं से अवगत है लोकप्रिय हैं प्रखर है इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए युवाओं के अंदर जोश है उन्हें पूरा विश्वास है कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से उनकी दावेदारी पर पार्टी मुहर लगाएगी और जनता विधानसभा भेज कर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजग की लोकप्रिय सरकार बनाऐंगी.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज