एसडीएम मुकेश रंजन का तबादला, अशोक कुमार मंडल बने बेनीपट्टी के नए एसडीएम

बेनीपट्टी ,मधुबनी:-(पप्पू कुमार पूर्वे)

मिथिला हिन्दी न्यूज :-अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन का तबादला हो गया है. मुकेश रंजन की जगह बेनीपट्टी के नए अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल को बनाया गया है. मुकेश रंजन का तबादला पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में हुई है. बता दें कि बेनीपट्टी में अपने कार्यकाल में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने भीषण बाढ़ जैसी आपदा सहित कोरोना संकट के काल में बेहतर काम किये थे. बेनीपट्टी के नए एसडीएम अशोक कुमार मंडल इससे पहले समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे.
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.