दलित महिला के साथ छेड़खानी

संवाद 

समस्तीपुर/मोरवा:- प्रखंड के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में एक दलित महिला के साथ एक स्थानीय दलित युवक के द्वारा छेड़खानी का प्रयास किया गया है। घटना के बाद परिजनों को पंचायती के द्वारा न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया। पंचायती में किसी प्रकार का न्याय का हल नहीं निकलने के कारण स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई गई है।मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के अनुसार स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा निजी स्तर पर मामले का हल निकाले जाने की जानकारी मिली थी। अभी तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.