कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बैठकपूर्व मंत्री ने किया मोरवा के विभिन्न क्षेत्र का दौरा

मोरवा/संवाददाता। 


मोरवा प्रखंड के तिसवारा बम्मा चौक पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी ने उन्तीस अगस्त को गृह राज्य मंत्री आवास,हलई में होने वाले मोरवा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। मोरवा विधानसभा के संयोजक राम याद शांडिल्य ने पूर्व मंत्री के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार की। इसके साथ हैं पूर्व मंत्री ने सम्मेलन की सफलता के लिए मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। सारंगपुर पश्चिमी, इन्द्रवाड़ा आदि पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों का सर्वेक्षण कर पूर्व मंत्री ने सीओ से अविलंब राहत वितरण कराने का निर्देश दिया।मौके पर पूर्व प्रमुख सीताराम राय, पूर्व मुखिया लाल झा, विष्णु देव सहनी , सुधीर कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, राजीव कुमार, अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार ठाकुर, अजय कुमार राज कुमार पंडित,दीपक कुमार, रणधीर कुमार राय, लालबहादुर पासवान आदि ने बैठक को संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.