नवादा के अकबरपुर में सड़क हादसे में बृद्धा की मौत, एक की हालत गंभीर


आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
अकबरपुर (नवादा): नेशनल हाईवे 31 पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस क्रम में बाइक पर सवार बृद्धा की मौत घटना स्थल पर हो गया ,जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है ।
बताया जाता है कि दीरी गांव के इन्द्रदेव सिंह की 61 वर्षीय पत्नी कमला देवी गांव के ही इन्द्रदेव सिंह के पुत्र विकास कुमार के बाईक नम्बर बी आर 27 डी 4423 से नवादा से वापस घर लौट रही थी। फरहा के पास अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया ।जिससे वृद्धा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी ।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है । दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया जबकि बाईक को पुलिस ने जब्त किया है और जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । थानाध्यक्ष ने कहा मामले की विभागीय कार्रवाई किया जा रहा है ।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.