श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सचिव को दी गई श्रद्धांजलि


मोरवा/संवाददाता
मोरवा खुदनेश्वर मंदिर परिसर में इंद्रदेव शर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर खुदनेश्वर मंदिर समिति के पूर्व सचिव रामाशंकर मिश्र को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने खुदनेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार व पर्यटन का दर्जा दिलाने में सक्रिय योगदान रहा।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।श्रदांजलि सभा को सीताराम ठाकुर,सत्यनारायण चौधरी, कृष्णदेव राय, प्रसन्न कुमार झा परदेशी, गंगा प्रसाद मिश्र, विभूतिनाथ झा, सुशील वर्मा, विजयलाल, अमरनाथ राय, सरपंच उमेश झा, कौशल चौधरी, उपेन्द्र झा, दिनेश झा, रमेश झा, चंदन भारती, उत्तम मिश्र, रामचन्द्र राय, बेचन शर्मा, रामसकल राय आदि ने संबोधित किया।इससे पूर्व उनके तैलीय चित्र पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.