हिसुआ में मजदूर संध का यूनियन मजदूर हित को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से मिला



ब्यूरोचीफ आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
नवादा जिले के अंतर्गत हिसुआ नगर पंचायत दैनिक वेतन भोगी मजदूर संध का संगठन बिहार लोकल बाॅडीज इम्प्यालज फाउंडेशन के गया नगर निगम के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव अमृत प्रसाद ने बुधवार की शाम नगर पंचायत हिसुआ के कार्यपालक पदाधिकारी डाॅ0 मनिष कुमार के साथ नप के दैनिक मजदूर के हित को लेकर वार्ता किया । उन्होंने आऊट शोर्सिंग लागु नहीं करने , मजदूरों का मानदेय मेः वृध्दि,पीएफ कटौती एवं मजदूरों को कोरोना काल का प्रति मजदूर 4500 रू0 बोनस सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत हुआ । जब इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का अनुपालन किया  जायेगा । मौके पर नगर पंचायत के सभी  दैनिक वेतन भोगी मजदूर, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता , लेखापाल नगर पंचायत हिसुआ एवं कर्मी उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.