बेरोजगारों को निःशुल्क ट्रेनिंग देकर रोजगार देगा लोक कल्याण समिति बिहार

पप्पू कुमार पूर्वे 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड में लोक कल्याण समिति के द्वारा शहरी बेरोजगारों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिर विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण करने वाले सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्लेसमेंट उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके तहत शहरी परिवार के 18 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा आवेदन करने वाले महिला अभ्यर्थियों को सिलाई, आचार, पापर, साबुन, तेल, आटा, पुरुष अभ्यर्थियों को खेती, गन्ना, गाय, टीवी, कंप्यूटर क्षेत्र में एक से तीन माह तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

इस मौके पर सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने बताया लोक कल्याण समिति के द्वारा बुथ स्तर पर सर्वे करके बेरोजगार लोगो को प्रशिक्षण दिया जाएगा इच्छुक अभ्यर्थियों को हाई स्कूल कीड़ा मैदान के आगे में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की क्षमता अनुसार बैच बूथ स्तर पर शुरू किए जाएंगे। कोर्स पूरा होने पर अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

इस मौके पर सचिव शैलेन्द्र चौधरी, सर्वेयर गुड़िया कुमारी, अमृता भारती, प्रबंधक कुंदन कुमार, कार्यालय कर्मी रीना कुमारी, मुख्य अतिथि अशोक कुमार झा, विभा देवी, अमृता कुमारी, विनीता ठाकुर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.