खुटौना बीडीओ ने निर्विरोध उम्मीदवार को दिया प्रमाण - पत्र

गोपाल कुमार 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-विगत 18 मार्च 2020 को होने वाले पंचायत उपचुनाव को कोरोना महामारी को लेकर स्थगित कर दिया गया था। उस समय घोषित पदो के लिए नामांकित अभ्यर्थी के पदों के लिए मात्र एक अभ्यर्थी का नामांकन पद दाखिल हुआ था। उसे राज्य निर्वाचन आयोग ने जीत की घोषणा करते हुए प्रमाण - पत्र जारी करने का आदेश दिया । तदनूपरांत खुटौना प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार ने दुर्गीपट्टी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या -15 से राकेश कुमार मंडल को निर्विरोध घोषित करते हुए प्रमाण - पत्र दिया । तथा सिकटीयाही पंचायत के क्षेत्र संख्या -9 के लिए वार्ड सदस्य पद के लिए लालू कुमार मंडल को भी निर्विरोध घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। मौके पर उपस्थित माकपा के उमेश घोष, मिंटू सहजादा , ड्रा रामप्रसाद महतो समेत सैकड़ों लोगों ने इस जीत पर दोनों विजय उम्मीदवार को बधाई दी है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.