बाढ़ पीड़ितों में समाजसेवी ने किया राहत वितरण

संवाद

समस्तीपुर/ताजपुर:-मोरवा विधानसभा क्षेत्र के चकसिकंदर एवं चकपहार पंचायत के  बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच समाजसेवी सह रामापुर महेशपुर के मुखिया एवं जिला राजद महासचिव  बिनोद कुमार राय  के द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ राहत वितरण करते हुए मुखिया ने बताया कि बाढ़ से लोगों का हाल बुरा है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की सरकारी साहायता लोगों को नहीं मिली है। कई दिनों से बाढ़ में घिरे हुए बाढ़ पीड़ितों में पहली बार राहत वितरण होने से खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर रंजीत राय, राहुल राय, कपील राय , संतोष कुमार,चमन यादव, रौशन यादव, अन्य मौजूद थे।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.