न्यायालय के लिपिक द्वारा जान माल की सुरक्षा की गुहार


मोरवा/संवाददाता। 

प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत के एक न्यायालय लिपिक देव कुमार झा ने मुसरीघरारी पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। न्यायालय लिपिक के अनुसार उनके अपने ही स्थानीय रिश्तेदार ग्रामीणों द्वारा गाली गलौज करते हुए जान मारने सहित विभिन्न प्रकार की धमकियां दी है।न्यायालय लिपिक के द्वारा मुसरीघरारी पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के अनुसार छानबीन की जा रही है। लिखित शिकायत मिलते ही जांचोपरांत घटना की सत्यता प्रमाणित होते ही जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.