भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन

मोरवा/संवाददाता। 

मोरवा प्रखंड के चंदौली हाट पर मंगलवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा के राष्ट्रीय मुकाम पर पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। वक्ताओं ने पंचायतों में शक्ति केंद्र स्तरीय एवं बूथ स्तरीय कम से कम 200 लोगों को व्हाट्सएप से जोड़ने का संकल्प लिया गया ताकि केंद्र प्रायोजित योजनाओं को समय पर जानकारी दी जा सके तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा संवाद किया जा सके। विधानसभा मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय आईटी सेल गठन का निर्णय लिया गया।इसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की। आईटी मीडिया सेल के दीपक कुमार देव,पार्टी के विस्तारक श्यामसुंदर त्यागी, राम याद शांडिल्य, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर राय,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह ,जितेंद्र सिंह, विकास कुमार, त्रिलोकी झा, कुंदन झा, मनोज कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, बिनय गिरी, सबलू पासवान, राम इकबाल मंडल, कृष्ण कन्हैया झा, विकास ठाकुर, बलराम सहनी आदि कार्यकर्ताओं ने बैठक को संबोधित किया।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.