पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।
1.मेष राशि :-
पिता के सहयोग से कार्य सफल होने की संभावना के साथ ही आज किया गया श्रम सार्थक होगा।। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।
2. वृषभ राशि :-
आज अपनों से राजनीती का शिकार हो सकते हैं। आय बढ़ने के साथ ही सामाजिक जीवन मे लोकप्रियता बढेगी। लेकिन, लेन-देन में सावधानी बरतें। बुजुर्गो की भावनाओं का सम्मान करें।
3. मिथुन राशि :-
नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा की सम्भावना के बीच पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
4. कर्क राशि :-
परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। आज दूसरों के मामलों में दखल से बचें, सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।
5. सिंह राशि :-
ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। आज सोच-समझकर कर पैसे का लेनदेन करें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। आप जो भी करते हैं उसमें लोगों कि परवाह नहीं करते हैं, ऐसे में आज आप विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे।
6. कन्या राशि :-
अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे साथ ही राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। जबकि तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगें। शांति से समय व्यतीत करें।
7. तुला राशि :-
साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी, बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय हैं। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा। लेकिन, ध्यान रखें आपने जिन लोगों को अपना माना, वे आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
8. वृश्चिक राशि :-
आज लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
9. धनु राशि :-
बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना के बीच व्यवसायिक अटके काम पूरे होंगे। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकतें हैं। धन आगमन भी सम्भव है।
10. मकर राशि :-
आज आप अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। आज मेहनत से काम करें, सफलता मिलेगी। लेकिन, जरूरी कुछ काम रुकने से तनाव होगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
11. कुम्भ राशि :-
दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
12. मीन राशि :-
स्वयं पर भरोसा रखा तो आज आप मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। जब जब ऐसा होता है आप सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। आज किसी भी दूसरे को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें।
उपरोक्त्त कोइ जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।