मिथिला हिन्दी न्यूज :-राजद नेत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) नमिता नीरज सिंह ने बाढ़ विधानसभा में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बिहार में बढ़ते बेरोजगारी एवं पलायन के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा की।विदित है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रहे हैं। तेजस्वी की महिला कमांडो के नाम से चर्चित राजद नेत्री नमिता नीरज भी तेजस्वी यादव के नक्शे कदम पर चलते हुए बेरोजगारी के मुद्दे को बाढ़ विधानसभा में मजबूती से उठाया है। इस मुद्दे पर नमिता नीरज युवाओं को जागरूक कर रही हैं तथा यह संदेश देना चाहती हैं कि अगर राजद की सरकार बिहार में आती है तो हम सबसे पहले युवाओं को रोजगार देने का कार्य करेंगे। जगह-जगह लघु उद्योगों की स्थापना कर हम युवाओं को रोजी-रोजगार देंगें। साथ ही बाढ़ विधानसभा के भाजपा के वर्तमान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के द्वारा जगह-जगह किए जा रहे शिलान्यास के जुमले के सच के बारे में जनता को आगाह की तथा बताया कि माननीय विधायक विगत पांच साल से कहां थे? आज जब चुनाव आया है तो जगह-जगह शिलान्यास कर रहे हैं। इसके पहले बाढ़ आपदा और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में वे क्षेत्र से लापता थे, जिसके विरोध में बाढ़ की जनता ने उनके गुमनामी का पोस्टर तक लगा दिया था। आपको बता दें कि नमिता नीरज सिंह पिछले पांच वर्षों से लगातार बाढ़ विधानसभा में संघर्षरत हैं और जनता के सुख-दुख में वे लगातार शामिल हो रही हैं और उनकी समस्याओं से रूबरू होती रहती हैं।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार