सीतामढ़ी के लिए खुशखबरी : आज से चालू हो गयी बन्द लिच्छवी एक्सप्रेस
0Mithla hindi newsسبتمبر 18, 2020
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :-सीतामढ़ी से आनन्द विहार जाने वाली 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस 31 जनवरी से तथा आनन्द विहार से चलने वाली 14006 लिच्छवी आज से चलेगी।गौरतलब है कि कोरोना वायरल और लकडाउन के परिचालन व्यवस्था में दिक्कतों के कारण लिच्छवी एक्सप्रस को रेल प्रशासन ने निरस्त कर दिया था।यह ट्रेन सीतामढ़ी व आनंद विहार से शुक्रवार को चल देगी। इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यह ट्रेन शुक्रवार को उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में चलाई जाएगी। इसके बाद 04005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी प्रतिदिन 21 सितम्बर से सीतामढ़ी से 2:15 बजे प्रस्थान कर स्थानीय स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 12:40 बजे जखनिया होते वाराणसी जंक्शन पर 14:40 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी अगले दिन आनंद विहार टर्मिनस भोर में 04:35 बजे पहुंचेगी। जबकि डाउन 04006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी 19 सितम्बर से आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर बाद 15:10 बजे प्रस्थान कर स्थानीय स्टेशन पर अगले दिन 8:15 बजे पहुंचेगी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज