अकबरपुर गांव में घर-घर जाकर मधु सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के लिए वोट मांगा

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-राजद नेत्री मधु सिंह का लगातार जनसंपर्क जारी है। आज मसत्थू और अकबरपुर गांव में घर-घर जाकर मधु सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के लिए वोट मांगा। जनसंपर्क के दौरान लोगों की भीड़ बता रही है कि उन्हें अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। लोग यह मानते हैं कि विकल्प सिर्फ और सिर्फ मधु सिंह ही है। पिछले तीन-चार सालों में उनके द्वारा किया गया जन सेवा के कार्यों से गांव के लोग खासे प्रभावित थे। सब का यही कहना था कि पूर्व विधायक स्वर्गीय पप्पू बाबू की सच्ची प्रतिरूप हैं और इनमें बाढ़ विधानसभा के विकास की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता साफ झलकती है। मधु सिंह का लगातार एवं निश्चिंत भाव से किया जा रहा है यह दौरा विरोधियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।मधुर सिंह से जब यह पूछा गया कि सब लोग पटना दौड़ लगा रहे हैं टिकट के लिए और आप क्षेत्र में घूम रहे हैं क्या आप को टिकट नहीं चाहिए? नेत्री ने कहा कि पार्टी के तरफ से साफ आदेश है कि जो क्षेत्र में डटा और बना रहेगा टिकट उसी को मिलना है। मैं ईमानदारी से जनसेवा एवं राजद के प्रचार प्रसार में लगी हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी नेतृत्व सक्षम उम्मीदवार के रूप में मुझे ही चुनेगी। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ स्थानीय बबलू सिंह के अलावा सैकड़ों ग्रामीणथे। राजद कार्यकर्ताओं में चीकू सिंह मनटून सिंह, मनीष यादव ,पंकज सिंह, केशव शर्मा,टुनटुन सिंह, बादशाह खान के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.