गरीबों का आखिरी मसीहा है लालू प्रसाद यादव,मोरवा विधानसभा क्षेत्र से हो स्थानीय राजद उम्मीदवार बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं

मोरवा/संवाददाता। 



गरीबों का आखिरी मसीहा बचा है लालू प्रसाद यादव। उक्त बातें कहीं राजद के प्रदेश महासचिव फैजू रहमान फैज ने निकासपुर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित महुआ विधानसभा स्तरीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। श्री फैजने राजद के साथ हुए अपमान का बदला लेने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहनी ने राजद के हर कार्यकर्ता को राजद का सेनापति बताते हुए वन बूथ इकतीस यूथ की सफलता से चुनावी विजय प्राप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयार हो जाने के लिए ललकारा। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी, जीएसटी, एवं लौक डाउन से देश को पिछड़ा बनाने के लिए आरोपित करते हुए बिहार एवं देश को फिर से आगे बढ़ने के लिए महागठबंधन सरकार की वकालत की। प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से सभी राजद कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव लाल बहादुर पंडित, सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू महतो, जिला सचिव अरुण कुमार ठाकुर निराला, प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष मुन्ना यादव, अरविंद कुमार राय ,अमीर सहनी,मुरारी यादव, मुखिया संतोष कुमार शर्मा , देवेंद्र रजक, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, राजबली पोद्दार, विनोद कुमार राय, राजा पासवान, रामानंद राय, देव नारायण राय, संजय झा, देवेंद्र यादव, रामखेलावन राय प्रभु नारायण राय आदि ने संबोधित किया। ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष अहमद रजा के संचालन में पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक संवेदना के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन का समापन किया गया। मौके पर संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.