बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के वार्ड संख्या नों में 62 वर्षीय महिला की मौत विद्युत स्पर्श से हो गयी। बताया जाता है की मृतक महिला रुदौली पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी बैजू साह की 62 वर्षीय पत्नी उम्दा देवी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन के लगभग 6 बजे उमदा देवी अपने घर पर कोई काम कर रही हैं और शरीर पानी से भींगा हुआ था बिजली के वायर पर ध्यान नहीं पड़ा जिसके कारण विधुत स्पर्द्धा से उसकी मौत हो गई। उमदा बिजली करंट के चपेट में आ गई। इस दौरान कुछ देर तक बिजली तार से सटी रही। परिजनों ने किसी तरह बिजली तार उसे छुड़ाया। उमदा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक को एक पुत्र दिलीप साह हैं । परिजन ने घटना की सूचना बिजली विभाग बछवाड़ा को दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,इस घटना से सोका कुल परिवार में मातमी सन्नाटा छाया गया है !
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार