महानिरीक्षक(आईजी)ने जयनगर में एसएसबी का किया निरीक्षण

पप्पू कुमार पूर्वे 


भारतीय पुलिस सेवा महानिरीक्षक संजय कुमार सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना के द्वारा शनिवार को जयनगर स्थित एसएसबी 48 वीं बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस क्रम में आईजी ने जवानों व पदाधिकारियों से रू-ब-रू होकर इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के हर गतिविधियों का बिन्दुवार जायजा लिया। साथ ही बटालियन क्षेत्र का भौतिक मुआयना कर युद्ध सामग्री व अन्य हथियारों का रखरखाव व उसकी सुरक्षा व्यवस्था समेंत अन्य कई बिन्दुओं का गहन समीक्षा की। आईजी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व्यवस्था को लेकर मुश्तैदी से डयूटी करने एवं सीमा क्षेत्र में होनेवाली सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। मौके पर आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई। उसके बाद आईजी संजय कुमार
सम्मेलन में शिरकत कर जवानों की समस्याओं से रूबरू हुए। फिर निदान को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिये। साथ ही सीमावर्ती लोगों के साथ अच्छा ताल-मेल एवं उनकी समस्या का उचित निदान बताने एवं सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट शंकर सिंह,उप कमांडेंट चंद शेखर,उप कमांडेंट अनुज कुमार,हर्षित कुमार ,सहायक कमांडेंट डॉ अनुज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.