मिथिला हिन्दी न्यूज :-प्रखंड के हलई ओपी थाना क्षेत्र के वरुणा पुल के निकट नून नदी के पस्चिम बांध पर बाइक दुर्घटना हुई जिसमें एक महिला सहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।वही घायल महिला की पहचान सरायरंजन थाने के वरुणा रसलपुर निवासी गणेश सहनी की पत्नी के रूप में की गई है।और अधिक गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान दरवा पंचायत के निवासी सत्रोहन सहनी के पुत्र सुरेंद्र सहनी उम्र लगभग 25 के रूप में की गई है।घटना के नजदीक उपस्थित लोगों के अनुसार सुरेंद्र सहनी एक बाईक पर तीन लोगों के साथ सवार होकर डिहिया पुल की ओर से वरुणा पुल की ओर अधिक तेज गति से आ रहा था। वरुणा पुल के नजदीक आते ही उसने संतुलन खोते हुए बांध के किनारे महिला को बाइक से टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मोटरसाइकिल की ठोकर से सड़क पर गिरते हुए महिला गड्ढे में लुढ़क गयी और उसका सर गंभीर रूप से फट गया। स्थानीय ग्रामीणों लोगों की सहायता से उसे नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जबकि महिला से टकराने के बाद युवक की बाइक, सड़क पर रखी हुई पोल से टकराकर लगभग दस मीटर तक घिसटती हुई रुक गई। और घिसटती हुई बाइक पर सवार युवक का सिर सड़क से टकराकर बुरी तरह फट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर गिरकर सिर फटने से युवक के सर से भारी मात्रा में खून बहने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बताई गई है । बाइक चलाने वाले युवक के गिर कर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो जाने की स्थिति को देखते ही उसके अन्य दो साथी उसे घटनास्थल पर ही छोड़ कर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हलई ओपी के एएसआई रामप्रवेश चौधरी एवं ब्रह्म देव तुरी ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पटोरी अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना दरवा पंचायत के मुखिया के द्वारा घायल युवक के परिजनों को दिला दी गई है। समाचार प्रेषण तक घायल युवक की स्थिति अत्यंत गम्भीर बताई गई है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार