भाजपा ने भारत को संपूर्ण विश्व में प्रतिष्ठित किया गीतांजलि,साथ ही भाजपा की बैठक

मोरवा/संवाददाता


भारतीय जनता पार्टी ने देश को संपूर्ण विश्व में प्रतिष्ठित किया। उक्त बातें कहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीतांजलि ने चकपहार पंचायत में आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित महिला मोर्चा एवं सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में बूथ स्तर पर सप्त ऋषि मंडल बनाने का निर्णय लेते हुए, 14 सितंबर से 20 सितंबर तक अटल जन्म सप्ताह को वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनाव को लेकर प्रखंड में भाजपा द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष नीलम देवी ने किया। जिला महामंत्री अर्पिता प्रीतम, जिला उपाध्यक्ष सरस्वती देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार चौधरी , उदय कुमार चौधरी,उत्तरी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, ध्रुव प्रसाद सिंह, हरेंद्र ठाकुर, दीप नारायण चौधरी आदि ने बैठक को संबोधित किया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.