दर्दनाक : मधुबनी में एक अंधेर की पीट पीट कर हत्या

गोपाल कुमार 

मिथिला हिन्दी न्यूज मधुबनी : - मधुबनी जिले के ललमनियां थाना क्षेत्र के मेहसे गांव में एक 55 वर्षीय अंधेर की पीट पीट के हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के जिवनेस्वर कामत महसे चौक पर अण्डा का दुकान करता है। बीती रात आठ बजे गांव के ही दो युवक उनके दुकान पर अण्डा खाने आया। नाश्ता के बाद पैसे को लेकर दुकानदार से आपस में बहस हुई। देखते ही देखते दोनों में झड़प होना शुरू हो गया। दुकानदार के पिता जीवनेस्वर कामत को देखते ही शराब के नशे में धुत दोनों ग्राहकों ने बेहरमी से पिटाई के दी। जिससे मंगलवार सुबह मिर्त्यु हो जाने की खबर मिली है।समाचार संप्रेषण तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। पूछने पर प्रभारी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार शर्मा ने कहा कि तत्काल लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.