मधुबनी: - मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड में स्थित सीएमजे कॉलेज दोनवारी हाट खुटौना के कैंपस में एबीवीपी छात्र संघ के द्वारा इंटरमीडिएट में हो रही घूसखोरी के खिलाफ अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। छात्र संघ का कहना है कि बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट के रजिस्ट्रेशन में 370 रुपए निर्धारित फिस है। तो वहीं कॉलेेज के भ्रष्ट कर्मियों के द्वारा छात्रों से 520 रुपए का शुल्क गैर कानून तरीके से उगाही किया जा रहा है। जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र संघ ने कहा बिहार बोर्ड के निर्धारित शुल्क पर रजिस्ट्रेशन व भ्रष्ट कर्मचारियों के विरूद्ध कानूनी करवाई नहीं किया जाएगा। तब तक छात्र संघ अनिश्चित कालीन तालाबंदी व धरना प्रदर्शन करेगी। उक्त कॉलेज में आए दिन घूसखोरी फल - फूल रही है। लेकिन महाविद्यालय के प्रधान के कानों में जूं तक नहीं रेंगती हैं। छात्र संघ ने आगे कहा धारण प्रदर्शन कि सूचना कॉलेज प्रशासन को पूर्व में ही दे दिया गया था। इसके बाबजूद भी प्रिंसिपल साहेब कॉलेेज से नदारद रहें। प्रधानाचार्य के तरफ से करीब दोपहर 02 बजे तक ना ही कोई प्रतिक्रिया दिया गया और ना ही किसी कर्मचारी ने सुध लेने की कोशिश किया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ छात्र संघ का गुस्सा उग्र हो चुका है। गुस्साए छात्रों ने प्रधानाचार्य महेश प्रसाद सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ घूसखोरी बंद हो का नारा बुलन्द करते हुए प्रदर्शन को जारी रखा। प्रदर्शन में मनोज कुमार, शिव शंकर सिंह, प्रवीण शर्मा,भरत कुमार, शिव शंकर, पंकज कुमार, सकलदेव सिन्ह, सिकंदर कुमार, भरत कुमार पासवान आदि छात्र छात्राएं मौजूद थे.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment