मोरवा के इंद्र बारा पंचायत में आज भी बांस के चचरी पुल का ही सहारा

मोरवा/संवाददाता।


प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र के राजकीय मेला स्थल बाबा केवल स्थान इंद्र बारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गरीबों को चलने के लिए मात्र बांस के पुल का ही सहारा मिल रहा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ऐतिहासिक बाबा केवल स्थान को राजकीय मेला का दर्जा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सुशासन के बिहार में भी गरीब ग्रामीणों को चलने के लिए चचरी के बांस के पुल का है सहारा लेना पड़ रहा है। नून नदी में आई बाढ़ के कारण जब इंद्रवाड़ा पंचायत के आधे से अधिक वार्डों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया और लोगों को यातायात में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तब वार्ड नंबर 13 के वार्ड अध्यक्ष मनोज महतो एवं वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य विजय शाह तथा स्थानीय समाज सेवी सनोज कुमार साहनी आदि द्वारा मुखिया कुमारी वंदना एवं मुखिया पति संजय कुमार राय राय से आगरह किया गया अपने ही वार्ड में बहुत बड़े नाले के पानी के कारण लोग दो भागों में कटकर रह गए हैं, जहां जाने - आने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुखिया एवं मुखिया पति ने दोनों वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद दोनों ही वार्डों में 10 हजार की लागत से बांस के चचरी का पुल स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तैयार किया गया है। यही बांस के चकरी का पुल गरीब ग्रामीणों का इस पार से उस पार जाने में आज सहारा बना हुआ है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.