डॉक्टर अम्बेडकर का सपना साकार हुआ संविधान के द्वारा संपन्न हुए विवाह से सूर्य नारायण संविधान के द्वारा विवाहित दूल्हा दुल्हन को किया सम्मानित

मोरवा/संवाददाता। 


संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का सपना साकार हुआ है भारतीय संविधान के द्वारा संपन्न हुए विवाह से। उक्त बातें कहीं जन अधिकार पार्टी के प्रधान महासचिव एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अवकाश प्राप्त शिक्षक सूर्य नारायण सहनी ने दूल्हा दुल्हन के सम्मान के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए। श्री सहनी ने स्पष्ट किया कि भारत का संविधान सारे देश के लिए वेद के समान पवित्र सद ग्रंथ है। वेद के समान पवित्र भारत के संविधान की प्रस्तावना के द्वारा संपन्न किए गए विवाह से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर , संत रविदास एवं भगवान बुद्ध का सपना पूर्णतया साकार हो उठा है। श्रीसहनी ने संविधान की प्रस्तावना को मंत्र बनाकर संपन्न कराए गए विवाह की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक उत्तम आदर्श बताया। प्रधान महासचिव के द्वारा दूल्हा राजू कुमार एवं दुल्हन रवीना कुमारी को चादर , माला , पाग एवं नगद राशि का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर चिंता देवी, भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष कमल पासवान, संयोजक मनोज कुमार राम, विकास मित्र सुखलाल राम, राम चंद्र राम, जाप के प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू पासवान, विनोद कुमार राय, मनीष कुमार, बबलू कुमार पासवान, जगजीत राम, रोबिन कुमार,सुमंत कुमार राम, अभिषेक कुमार राम, गणेशी राम, कृष्णा राम सहित सैकड़ों पुरुष महिलाएं मौजूद थी।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.