मिथिला हिन्दी न्यूज :-मोरवा विधानसभा क्षेत्र के जनता का मैं सदा ऋणी रहूंगा,और आजीवन सेवा करता रहूंगा।यह बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव और मोरवा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने मोरवा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए। विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार के द्वारा संपूर्ण बिहार में सुख शांति के साथ, संपूर्ण विकास की बात बतलाते हुए , मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को आजादी के इतिहास में सर्वोत्तम योजना बताया। इसके साथ ही विधायक ने सोंगर पंचायत , इन्द्रवाड़ा पंचायत एवं बाजितपुर कर्नैल पंचायतों में सत्तर लाख से अधिक की लागत राशि वाली योजनाओं से चार सड़कों का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर समाजसेवी नवीन कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेदु कुमार शरण, चौधरी सहनी, संजय सहनी, विजय कुमार साह, जग बंधु राय, अरविन्द राय ,उमेश सहनी, गणेश सिंह, दिनेश सहनी, ठाकुर प्रसाद राय सहित गणमान्य लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार