एसबीआई के सीएसपी में किया तालाबंदी संचालक के विरुद्ध धांधली का आरोप


मोरवा/संवाददाता। 


प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत वन वीरा हलई कृष्णा चौक स्थित एसबीआई के सीएसपी में आक्रोशित ग्रामीणों ने जबरन ताला बंद कर दिया। सीएसपी संचालक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आक्रोशित ग्रामीण भारी धांधली किए जाने का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों के अनुसार सीएसपी संचालक द्वारा पहले अंगूठा लगाकर पैसा निकाल लिया जाता है। प्रतिदिन सैकड़ों उपभोक्ताओं का पैसा निकाल कर खुद खर्च कर लिया जाता है। पूरी तरह डराने एवं पैसा निकालने के बाद 10 से 15 दिनों बाद सीएसपी संचालक द्वारा भुगतान किया जाता है।विगत 6 महीने से बार बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद संचालक द्वारा सुधार नहीं लाये जाने पर पंचायत समिति सदस्य सुजीत कुमार भगत के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दिया। जब तक संचालक को हटाकर दूसरा संचालक नहीं आता या संचालक द्वारा माफी मांग कर सही काम नहीं किया जाएगा तब तक तालाबंदी रखने की चेतावनी दी गई है !
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.