खादी ग्रामोद्योग पर 20% की छूट का उद्घाटन

विमल किशोर सिंह

2 अक्टूबर 2020

मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय, सीतामढ़ी, बिहार

सीतामढ़ी/राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के जयन्ती के अवसर पर खादी खुदरा विक्री  वस्त्र पर विशेष छूट का उद्घाटन सर्वोदय मंडल के  राष्ट्रीय मंत्री  तथा सीतामढी जिला अध्यक्ष डा आनन्द किशोर ने किया ।इससे पहले खादी कार्यकर्ताओं  ने शुवह प्रभात फेरी,सूत्रयग्य,प्रार्थना, गांधी जी मूर्ति पर पुष्पाजलि  अर्पित किया ।विशेष छूट के तहत  सूती खादी,रेशमी खादी ,उनी तथा पौली खादी पर आमजन को 20% छूट दिया जायेगा ।उद्घाटन  के मौके पर खादी ग्रामोद्योग संघ के अध्यक्ष  सुरेश प्रसाद, मंत्री  सीताराम मंडल, अध्यक्ष बिहार  खादीग्रा.संघ मुजफ्फरपुर हरिकिशोर प्रसाद ,खादी कार्यकर्ता रामबालक प्रसाद, शिव प्रसाद, प्रेमचंद्रझा, देश्वर  प्रसाद, रामसेवक महतो,निरंजन कुमार, शिवनाथ झारामबालक प्रसाद सहित बडी संख्या मे खादी प्रेमी उपस्थित थे तथा खादी खरीद किया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.