मधुबनी जिले के खुटौना पुलिस ने छापेमारी में शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

गोपाल कुमार 

मिथिला हिन्दी न्यूज मधुबनी : - खुटौना पुलिस ने रविवार शाम को बाजार के एस बी आई बैंक से सटे एक पान की दुकान में छापेमारी कर शराब के साथ पान दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार पान दुकानदार कोका कोला के खाली बोतल में शराब पैक कर अपने जानी पहचानी ग्राहकों के हाथो बेचा करता था. कहा कि फ्रिज के अंदर बिभिन्न ब्रांड के ठंडा - बोतल के बीच शराब को रखकर आराम से ठंडा बेचने के बदले शराब बेचने का धंधा कर रहा था. पुलिस को भनक लगी और त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाशी के द्वारान दो बोतल शराब बरामद हुआ. पान दुकानदार को थाने पर लाकर पूछ ताछ में अपना नाम मोतीलाल सिंह जो लदनिया थाना क्षेत्र के पथराही गांव का रहने वाला बताया है. जिन्हे बीभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.