रामविलास पासवान गरीबों के सच्चे मसीहा थे : ललन कुमार सिंह


मोरवा निज संवाददाता। 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-गरीबों के सच्चे मसीहा थे रामविलास पासवान। उक्त बातें कहीं पुरुषोत्तमपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लोजपा नेता ललन कुमार सिंह ने। श्री सिंह ने बताया कि मोबाइल और टेलीफोन के द्वारा भारत में आधुनिक काल आने वाले दलित राजनीति के मसीहा रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन से देश के सारे दलित और गरीब अनाथ हो गए हैं। वक्ताओं ने केन्द्रीय मंत्रीरामविलास पासवान के आकस्मिक निधन को बिहार ही नहीं संपूर्ण भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रखंड अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को जिला पार्षद राज्य केश्वर पासवान, नंदकिशोर मिश्र, अमरजीत राय, उपेंद्र पासवान, रणवीर कुमार सिंह, श्याम कुमार सिंह, गणेश पासवान, उपेंद्र पासवान , विनोद दास, मुकेश चौधरी , महेश कुमार पासवान , विवेकानंद पासवान, कल्पना देवी, अरुण कुमार, श्याम कुमार सिंह, देवलाल पासवान, सुआ पासवान, अमरनाथ राय, राम दिनेश पासवान आदि ने संबोधित किया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.