तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी युवराज सुधीर सिंह ने आज इसुआपुर प्रखंड के निपनिया पंचायत में अपना जनसंवाद चौपाल लगाया
0Mithla hindi newsOctober 04, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी युवराज सुधीर सिंह ने आज इसुआपुर प्रखंड के निपनिया पंचायत में अपना जनसंवाद चौपाल लगाया जहां हजारों की तादाद में मतदाता जूटे तथा उनकी बातों को सुना इस अवसर पर युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि तरैया उनका घर है वह तरैया के लोगों के सुख-दुख के भागी हैं लोग जनप्रतिनिधि बनने के बाद जनता की सेवा करते हैं पर वे बिना जनप्रतिनिधि बने ही 15 वर्षों से तरैया के लोगों की सेवा कर रहे हैं उनसे जो कुछ भी बन पड़ा है लोगों के सुख-दुख के भागी रहे हैं बात चाहे बाढ़ की हो या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा की वह सदैव निस्वार्थ भावना से तरैया के लोगों के लिए एक बेटा बनकर खड़े रहे हैं निपनिया पंचायत में समर्थकों ने पहुंचने के साथ ही सुधीर सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया इस अवसर पर कई सारे अन्य दलों के लोगों ने भी युवराज सुधीर सिंह को समर्थन देने की घोषणा की आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सुधीर सिंह ने बाढ़ सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा जैसे मुद्दों की बात कि लोगों को बताया कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति सजग नहीं तो उसे दोबारा वोट मांगने का अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी से नहीं है वह तो सिर्फ एक चेहरा है चुनाव तो तरैया की जनता लड़ रही है जिस तरह से युवाओं महिलाओं समाज के दबे कुचले अल्पसंख्यक सभी वर्गों का जन समर्थन मिल रहा है उससे अभिभूत हैं उन्होंने वादा किया है क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाएंगे क्षेत्र में महिला महाविद्यालय की स्थापना होगी तरैया को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित करेंगे
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज